Monday, March 27, 2023
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को सर्तक रहने के दिए निर्देश

सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को सर्तक रहने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सायं जनपद उत्तरकाशी के अंतर्गत ग्राम निराकोट, कंकराड़ी, मांडों में अतिवृष्टि के कारण बादल फटने की घटना पर दुख गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने रविवार सांय इसके बारे में पता चलते ही जिलाधिकारी, उत्तरकाशी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने किसी भी दैवीय आपदा की स्थिति में क्विक रेस्पोंस सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टी से हुए नुकसान की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कार्मिकों को राज्य में आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये। आपदा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए। आपदा की स्थिति में क्विक रेस्पोंस सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन श्री एस ए मुरूगेशन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

वहीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मंडलायुक्त गढ़वाल से उत्तरकाशी जिले के ग्राम कंकराड़ी, मांडों में बादल फटने की घटना की जानकारी ली। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने जिला प्रशासन, एसडीआरएफ तथा पुलिस प्रशासन के माध्यम से राहत एवं बचाव कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावितों की कुशलता की कामना की है।

राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में रेडक्रॉस के वालियन्टर्स की सहायता एवं सहयोग लिया जाय। प्रभावितों विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गो का विशेष ध्यान रखा जाय। राज्यपाल ने कहा कि आपदा प्रभावितों तक राहत सामग्री एवं उपचार आदि की सुविधा ससमय पहुंचायी जाय।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular