Monday, March 27, 2023
Homeटेक्नोलॉजीPAHAD NEWS : आशा वर्कर्स नाराज, कोतवाली में दी तहरीर

PAHAD NEWS : आशा वर्कर्स नाराज, कोतवाली में दी तहरीर

पहाड़ न्यूज, नैनीताल:  आशा कार्यकत्रियों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है, और उससे जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने आरोप लगाया कि वह विधायक सरिता आर्य के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याओं पर बात करना चाह रही थीं, लेकिन उन्हें जोशी के द्वारा यह कहकर रोक दिया गया कि उन्हें चुनाव पूर्व भाजपा में आने को कहा गया था, किंतु वह कांग्रेस में शामिल हो गईं।

यह भी आरोप लगाया कि ‘आशा कार्यकत्रियों को चोर’ कहा गया। उन्होने कहा कि पिछले 17 वर्षों से सरकार की योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष से सरकार से कोई धनराशि नहीं मिली है। फिर भी कार्य कर रहे हैं। नगर कोतवाल प्रीतम सिंह ने कहा कि तहरीर को जांच तलब रखा गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular