Thursday, June 8, 2023
HomeLatest Newsउत्तराखंड भाजपा : महेंद्र भट्ट बनाए गए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड भाजपा : महेंद्र भट्ट बनाए गए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

पॉलिटिकल डेस्क : बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। भट्ट ने मदन कौशिक का स्थान लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने संबंधी अरुण सिंह ने पत्र की प्रतिलिपि बीजेपी प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड, प्रदेश महामंत्री संगठन उत्तराखंड को भेजी है। महेंद्र भट्ट दो बार के बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। संगठन में भट्ट की अच्छी-खासी पैठ है। बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी है।

महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनके गृह जनपद चमोली में खुशी की लहर है। पूर्व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट 2022 विधानसभा चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी से 2047 मतों से चुनाव हार गए थे। भट्ट पहले भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। चमोली की नंदप्रयाग विधानसभा सीट से वो विधायक रह चुके हैं। महेंद्र भट्ट, चमोली में पोखरी विकासखंड के ब्राह्मणथाला गांव के रहने वाले हैं। उत्तराखंड बीजेपी के सीनियर विधायकों का समर्थन भी भट्ट के पक्ष में रहा है।

अब देखना होगा कि महेंद्र भट्ट और सीएम पुष्कर सिंह धामी की जोड़ी अगले निकाय और लोकसभा चुनावों में कितना सफल होती है। यह भट्ट के सियासी भविष्य को भी तय करेगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular